
रायपुर:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपना जन्मदिन कवर्धा के सिंघनपुरी स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के बीच खुशियां बांटकर श्री शर्मा ने सेवा और संवेदना का संदेश दिया। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली संवेदनशील सोच ही है, सुशासन सरकार की पहचान है।









