
रायपुर:जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने अभनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में वीबी जीरामजी योजना के तहत किए गए पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण कर स्व-सहायता समूह की दीदियों को पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण के निर्देश दिए।
इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण, पृथक्करण एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छाग्राही दीदियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।









