
रायपुर:स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित ईस्टर्न स्लैम 2026 (ASF सिल्वर स्टेटस – 5 स्टार इवेंट) के पांचवें दिन सेमीफाइनल एवं प्लेसमेंट मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। कई मुकाबले पांच गेम तक चले, जिन्होंने दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा।
GU-11 (सेमीफाइनल)
समीक्षा सुगुमार [1] (कर्नाटक) ने इनाया अंद्राबी [5/8] (राजस्थान) को 11-9, 11-8, 11-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
गौरवी अजमेरा [2] (राजस्थान) ने अविशा अग्रवाल [3/4] (जम्मू-कश्मीर) को 11-3, 10-12, 11-9, 11-9 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
BU-11 (सेमीफाइनल)
रुद्रांश प्रभाकर [3/4] (दिल्ली) ने विराज वाधवानी [2] (महाराष्ट्र) को 11-3, 11-8, 11-6 से हराया।
युवान वर्मा [5/8] (राजस्थान) ने शीर्ष वरीय अगस्त्य उप्पल [1] (दिल्ली) को 14-12, 6-11, 11-4, 12-10 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
GU-17 (सेमीफाइनल)
सान्वी कलंकी [1] (मध्य प्रदेश) ने फाबिहा नफीस [5/8] (उत्तर प्रदेश) को 11-7, 11-3, 11-5 से हराया।
आद्या बुधिया [2] (जम्मू-कश्मीर) ने वसुंधरा नांगरे [3/4] (महाराष्ट्र) को 11-4, 12-10, 12-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
BU-17 (सेमीफाइनल)
आर्यमान सिंह [5/8] (कर्नाटक) ने हर्षल राणा [2] (हरियाणा) को रोमांचक पांच गेमों के मुकाबले में 11-8, 11-7, 10-12, 9-11, 11-6 से हराया।
श्रेयांश झा [1] (महाराष्ट्र) एवं शिवेन अग्रवाल [5/8] (तमिलनाडु) के मुकाबले का परिणाम समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हुआ।
GU-19 (सेमीफाइनल)
उन्नति त्रिपाठी [1] (उत्तर प्रदेश) ने दिवा शाह (महाराष्ट्र) को 11-6, 11-6, 11-8 से हराया।
देवाश्री अरोड़ा (हरियाणा) ने व्योमिका खंडेलवाल [2] (तमिलनाडु) को 11-8, 11-4, 9-11, 11-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
BU-19 (सेमीफाइनल)
युशा नफीस [1] (उत्तर प्रदेश) ने जिनांश जैन (छत्तीसगढ़) को 11-3, 11-2, 11-2 से पराजित किया।
सुभाष चौधरी [2] (राजस्थान) ने अर्जुन मोरे [3/4] (महाराष्ट्र) को 11-6, 11-9, 7-11, 11-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
प्लेसमेंट मुकाबलों के प्रमुख परिणाम
GU-11: अवनि नंदल (हरियाणा) ने साइना यादव (हरियाणा) को तथा अमृथा कुंडावे (गोवा) ने अनाइशा साहू (जम्मू-कश्मीर) को हराया।
BU-11: कंधा स्वामी (तमिलनाडु) ने आरुष सरकार (हरियाणा) को तथा आयांश कोल्टे (महाराष्ट्र) ने वंश राठी (तमिलनाडु) को पांच गेमों के रोमांचक मुकाबले में पराजित किया।
GU-17: आरिका मिश्रा (महाराष्ट्र) एवं ब्रिया शर्मा (जम्मू-कश्मीर) ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
BU-17: साविर सूद (चंडीगढ़) ने मिहिर बोपाना (तमिलनाडु) को पांच गेमों में हराया, जबकि छत्तीसगढ़ के रेयांश कुलश्रेष्ठ ने सहर्ष शाहरा (मध्य प्रदेश) के रिटायर्ड होने पर जीत दर्ज की।
GU-19: साहाना कलैवानन (तमिलनाडु) और छवि सारण (राजस्थान) विजयी रहीं।
BU-19: युवादित्य जैन (दिल्ली) एवं मेय्यप्पन पी (तमिलनाडु) ने अपने मुकाबले जीते।
GU-13: शारन्या ठाकुर (मध्य प्रदेश) और सनावी तिडके (कर्नाटक) विजयी रहीं। सनावी ने 19-17 के रोमांचक गेम के साथ मुकाबला अपने नाम किया।
BU-13: निर्वाण पारिख (महाराष्ट्र) ने दो गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की, जबकि विहान चांदहोक (दिल्ली) भी विजयी रहे।
GU-15: नंदिकाश्री कलैवानन (तमिलनाडु) एवं मोनोश्री राउत (असम) ने अपने मुकाबले जीते।
BU-15: वेदांत अग्रवाल (जम्मू-कश्मीर) तथा ज़े जुन शिए (सिंगापुर) विजयी रहे।
दिन के दौरान कई मुकाबले पांच गेम तक चले, जिन्होंने खिलाड़ियों के धैर्य, फिटनेस और जुझारूपन की शानदार मिसाल पेश की तथा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शनिवार, 27 जून को सभी आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें ईस्टर्न स्लैम 2026 के चैंपियनों का फैसला होगा।










