
Oplus_131072
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी और जनकल्याणकारी 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में सम्मिलित होने पधारे, केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह का वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सौजन्य भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।सुभाष तिवारी ने कहा केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह का छत्तीसगढ़ आगमन अत्यंत हर्ष का विषय है। मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ भाजपा में काम कर चुके हैं।










