
रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ म्यू थाई एसोसिएशन (IFMA) की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (23 वर्ष और 23 वर्ष से ऊपर) वर्ग की IFMA सीनियर वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप कुआलालंपुर (मलेशिया) में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 02 महिला और 02 पुरुष म्यूथाई खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
भारतीय म्यू थाई दल म्यू थाई फेडरेशन (UMAI) के महासचिव श्री श्रीराम चौधरी (राजस्थान) के नेतृत्व में 16 जून 2026 की रात 30 सदस्यीय सीनियर वर्ग और 18 सदस्यीय स्कूल विद्यार्थियों का भारतीय म्यूथाई दल कोलकाता से कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए रवाना होगा।
उल्लेखनीय हैं कि वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 26 जून 2026 तक और वर्ल्ड स्कूल गेम्स का आयोजन 17 – 21 जून 2016 तक कुआलालंपुर (मलेशिया)) में ही किया जा रहा है।
राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने कहा छत्तीसगढ़ खेल जगत के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है कि उक्त दोनों अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं हेतू छत्तीसगढ़ से 02 महिला ( टिकेश्वरी साहू और समिधा अग्रवाल) और 02 पुरुष (युवराज सिंह और प्रवीण कृष्ण जायसवाल) कुल चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।






