
रायपुर:यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (MAUK) के द्वारा 7वीं UMAI राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया गया।
चैंपियनशिप के अन्तिम दिन फाइनल में छत्तीसगढ़ की समिधा अग्रवाल (रायपुर) ने मिज़ोरम के खिलाड़ी को हराकर, संजीत मोहन्ती (रायपुर) को नो कांटेस्ट गोल्ड घोषित होने पर, कु काप्सा गुप्ता (दल्लीराजहरा, बालोद) ने बिहार के खिलाड़ी को हराकर, साधिके दुबे और हिमानी दरसेना ( दोनो बालोद) ने वाये क्रू एकल इवेन्ट में अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर छत्तीसगढ़ के स्वर्ण पदकों की संख्या 07 पहुंचाई।
इस यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कुल 07 स्वर्ण, 04 रजत, 06 काँस्य सहित कुल 17 पदक जीतकर शानदार उपलब्धि प्राप्त की।
*स्वर्ण पदक विजेता*
01) युवराज सिंह, जगदलपुर, बस्तर (U-18yrs, -86kg)
02) तनुश्री मीणा, दल्लीराजहरा, बालोद (U-14yrs, -34kg)
03) काप्सा गुप्ता, दल्लीराजहरा, बालोद (U-16yrs, -45kg)
04) समिधा अग्रवाल, रायपुर (U-18yrs, – 45kg)
05) संजीत मोहन्ती, रायपुर (U-10yrs, – 30kg) नो कॉन्टेस्ट गोल्ड
06) साधिके दुबे, दल्लीराजहरा, बालोद (U-18yrs, – 55kg, वाये क्रू इवेन्ट)
07) हिमानी डरसेना, दल्लीराजहरा, बालोद (U-18yrs, – 45kg, वाये क्रू इवेन्ट)
*रजत पदक विजेता*
08) बलजीत कौर, रायपुर (U-14yrs, – 44kg)
09) सिद्धि निर्मलकर, दल्लीराजहरा, बालोद (U-14yrs, – 50kg)
10) नित्यम कुमार साहू, रायपुर (U-10yrs, -30kg)
11) आदित्य झा, दल्लीराजहरा, बालोद (U-18yrs, – 75kg)










