
रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड” द्वारा यूथ (जूनियर, सब जूनियर बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून 2026 तक इन्दिरा गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।*
*छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने कहा उक्त राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने हेतू प्रदेश म्यूथाई दल में कुल 27 यूथ म्यू थाई खिलाड़ियों और 09 अधिकारियों का दल घोषित किया गया है।*
*छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक एवँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवँ खेल मंत्री अरुण साव, खेल संचालक तनुजा सलाम आदि ने छ ग म्यूथाई दल के यूथ खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन हेतू शुभकामनाएं दी है।*
*36 सदस्यीय दल में 27 खिलाड़ी (12 बालक, 15 बालिकायें) छ ग म्यू थाई दल में विगत माह दल्ली राजहरा जिला बालोद में आयोजित 25वी राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर स्थान बनाने में कामयाब रहे है जो 08-09, 10-11, 12-13, 14-15, 16-17 वर्ष के अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेंगे।*
*इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में रायपुर जिले से सर्वाधिक 13 खिलाड़ी (09 बालक, 04 बालिका), बालोद से 12 खिलाड़ी (02 बालक, 10 बालिका), बस्तर से 01 बालक खिलाड़ी तथा दंतेवाड़ा से 01 बालिका खिलाड़ी छ.ग. राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है।







