
रायपुर:ग्रीष्म ऋतु में आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
तीन दिवसीय अभियान के दौरान 52 फल विक्रेता फर्मों का निरीक्षण कर लगभग 105 किलो सड़े आम, अंगूर एवं लोकर लगे केले नष्ट कराए गए।विभाग ने विक्रेताओं को केमिकल एवं सिंथेटिक कलर युक्त फलों के विक्रय से बचने तथा स्वच्छता मानकों का पालन करने की हिदायत दी।







