
बिलासपुर:एक तरफ प्रदेश में डीज़ल पेट्रोल की जबरदस्त किल्लत है ।आम जनो के साथ किसान भी परेशान है।किसानों को अभी ट्रेक्टर और हार्वेस्टर हेतु डीज़ल की उपलब्धता हेतु जद्दो जहद करना पड़ रहा है।
सूत्रों से जानकारी के अनुसार इस आपदा में अवसर देख तखतपुर के एक दल बदलू नेता के पेट्रोल पंप में किसानों को हर 50 लीटर के साथ 300 रुपये का आयल खरीदना अनिवार्य कर, सभी नियमो का उल्लघन किया जा रहा है।जिससे किसानों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।पेट्रोल पंप के खिलाफ शिकायत की तैयारी है।परंतु यह भी आम चर्चा है कि नेता के पेट्रोल पंप के खिलाफ क्या शासन प्रशासन और आयल कंपनियां कार्यवाही करेंगे।









