
रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के जोन-5 अंतर्गत अश्विनी नगर में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर में शामिल होकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।शिविर में बड़ी संख्या में बिजली और पेयजल से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। कहीं ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है, कहीं बार-बार बिजली बाधित हो रही है तो कहीं नए पानी कनेक्शन और जल आपूर्ति की समस्या सामने आई।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवार समीक्षा कर खराब एवं कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पानी की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साफ कहा कि गर्मी में जनता को राहत मिलनी चाहिए, बहाने नहीं।
सांसद ने शिविर में भाटागांव, मठपुरैना, पुरानी बस्ती, खो-खो तालाब, टिकरापारा और अवधपुरी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें भी गंभीरता से सामने आईं। पुलिस और आबकारी विभाग को सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। यह केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे परिवारों और युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा मामला है।इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र और लाभ प्रदान किया।उन्होंने कहा सुशासन का अर्थ यही है कि जनता की समस्या सुनी भी जाए और उसका समाधान जमीन पर दिखाई भी दे।
कार्यक्रम में महापौर मिनल चौबे , जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, एमआईसी मेंबर सरिता आकाश दुबे , अवतार बागल , पार्षदगण स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।








