रायपुर:IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई संस्था IFMA की भारतीय इकाई यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन – इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में तेलंगाना एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन द्वारा 7वीं सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन एस एस कन्वेंशन सेन्टर, शम्शाबाद, एयरपोर्ट रोड, हैदराबाद (तेलंगाना) में 22- 25 जनवरी 2026 को किया जा रहा है।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू एवँ महासचिव अनीस मेमन ने कहा कि राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने छत्तीसगढ़ का 17 सदस्यीय दल हैदराबाद हेतू रवाना हुआ जिसमे 04 महिला और 08 पुरूष खिलाड़ी, 02 निर्णायक गण (जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टेक्निकल टीम में है) और 03 अधिकारी (जो राष्ट्रीय फेडरेशन के भी अधिकारी है) शामिल है।
उन्होंने कहा 18 वर्ष के ऊपर के आयु वर्ग में आयोजित हो रही उक्त सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर आगामी अंतरराष्ट्रीयम्यूथाई चैंपियनशिप, दिसंबर 2026 में आयोजित आगामी एशियन इंडोर एवँ मार्शल आर्ट्स गेम्स तथा राष्ट्रीय खेल 2027 मेघालय हेतू पात्र खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
*छत्तीसगढ़ म्यूथाई दल* :-
*महिला* – कु दिव्या अग्रवाल, कु डाली वर्मा (दोनो विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर), कु वाणी (बालोद) एवँ कु टिकेश्वरी साहू (खेल एवँ युवा कल्याण विभाग, दंतेवाडा)
*पुरुष* – आर्यन पटेल, विद्या कुमार सोनी, अमरजीत सिंह, शुभम कुमार निषाद, जय कुमार, पारस सावरकर, अनुभव राय एवँ प्रवीण साहू (सभी रायपुर)।
खिलाड़ियों में 10 खिलाड़ी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के है जिसके संचालक अमन यादव है।
*निर्णायक* :- हरबंश कौर एवँ प्रणव शंकर साहू (दोनो बालोद)
*राष्ट्रीय अधिकारी* :- लखन कुमार साहू (बालोद), अनीस मेमन (रायपुर), अमन यादव (रायपुर)






