
रायपुर:मौनी अमावस्या को प्रयागराज में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ब्रम्हचारीगण एवं बुजुर्ग ब्राह्मणों के साथ यू पी प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक हरकतों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के संदर्भ में कल 22 जनवरी को बैठक आहूत की गई है।
यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं सर्व ब्राह्मण समाज के ज्ञानेश शर्मा ने कहा कल 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे विप्र भवन समता कॉलोनी में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारि एवं सनातन धर्मावलंबि शामिल होंगे।








