मुंबई:महाराष्ट्र की सियासत में अजित पवार की बगावत के बाद तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं.शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से बाहर कर दिया. शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए चिट्ठी लिखी थी. इस ऐलान के तुरंत बाद अजित पवार ने भी नई टीम बना दी. उन्होंने सांसद सुनील तटकरे को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाया है एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में विभाजन कर दिया. इससे बाद 24 साल पहले शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी संकट में पड़ गई. .अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने इसके साथ ही NCP पर दावा ठोंक दिया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ही अब महाराष्ट्र में नियुक्ति करेंगे. किसी भी विधायक को अयोग्य ठहराने का फैसला पार्टी या फिर चुनाव आयोग नहीं कर सकता. यह काम सिर्फ विधानसभा स्पीकर कर सकता है.

ब्रेकिंग
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस
- ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा स्क्वॉश कॉम्प्लेक्स
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत








