रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शीघ्र योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रक्रिया के दौरान आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा एलडीएम मोहम्मद मोफिज सहित बिजली विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा वेंडर उपस्थित रहे।







