कवर्धा :विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से पहली बार आयोजित विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया है।
कवर्धा विधानसभा के 7 मंडलों से चयनित विजेता चार-चार टीमों सहित कुल 28 टीमें कवर्धा स्थित स्वामी करपात्री स्टेडियम में सेमीफाइनल एवं आगे के मुकाबलों में आमने-सामने खेल रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना भी विकसित हो रही है।







