बेमेतरा:सेवा सहकारी समिति मर्यादित, कुसमी (पं.कं–381) की शाखा खर्रा में आज धान खरीदी केंद्र का विस्तृत निरीक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने खरीदी केंद्र पहुँचकर संपूर्ण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने वजन जांच प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण, भुगतान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा मशीनरी की उपलब्धता सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कर्मचारियों और अधिकारियों से सीधी चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने मंडी में मौजूद किसान भाइयों से संवाद कर यह जाना कि क्या उन्हें टोकन, तौलाई या भुगतान से जुड़ी किसी भी प्रकार की दिक्कत हो रही है। किसानों की समस्याएँ सुनकर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी होनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को परेशानी न हो और हर किसान का धान उचित मूल्य पर समय पर खरीदा जाए, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने भरोसा दिलाया कि किसानों से जुड़े कार्यों की निगरानी लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहाँ कि छतीसगढ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मा बिष्णुदेव सांय ने कहा कि किसानों के धान ख़रीदी समय पर ख़रीदना है । प्रदेश के कोई भी किसान धान बेचेंगे से वंचित ना रहें ये सुनिश्चित करें ।और किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य समय पर मिले ।और धान ख़रीदी पर किसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ईसलिये सोसाइटी के सभी कर्मचारियों और जिले के अधिकारियों कि ज़िम्मेदारी है सब व्यवस्था की जाए और समय पर धान ख़रीदी हो।










