कबीरधाम:जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत चिल्फी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान वाहन क्रमांक यूपी-90-टी-7437 में 212 क्विंटल अवैध धान भरा पाया गया। वाहन चालक ने बताया कि धान बाघरमऊ मंडी, जिला बहराईच उत्तरप्रदेश से लोड कर राजनांदगांव छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था। दस्तावेजों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर वाहन सहित धान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां राजस्व, कृषि, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सतत निगरानी रख रही है।

ब्रेकिंग
- डिजिटल क्रॉप सर्वे से खेत-खेत दर्ज हो रही फसल की वास्तविक जानकारी, धान खरीदी की राह होगी आसान
- बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
- बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दिया है – दीपक बैज
- खेत से स्कूल की थाली तक पहुँच रहीं,ताजी सब्जियाँ
- 160 पंचायतों में तैयार किए गए ’जीवामृत मॉडल फार्म






