मुंगेली:खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मुंगेली जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई बिना उत्पादन एवं अवसान तिथि के पानी की बोतलों तथा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के दौरान बिना तिथि वाली पानी की बोतलों की जांच की गई तथा उनके नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी भेजे गए। साथ ही सभी विक्रेताओं को बिना उत्पादन एवं अवसान तिथि के पैकेज्ड वाटर का विक्रय एवं भंडारण तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान संजय ट्रेडर्स मुंगेली, बंटी पान मसाला, महावीर पान मसाला, न्यू देवांगन किराना स्टोर्स, मक्कड़ एजेंसी, दीपक कन्फेक्शनरी जरहागांव, खोपचा ढाबा गीधा एवं जीत एजेंसी बरेला का निरीक्षण किया गया।







