राजनांदगांव: जिले के नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय घुमका में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में आज नव प्रवेशी बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक का वितरण किया और पात्रतानुसार 40 बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित की गई।
जिले के चार नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में मेरिट के आधार पर 79 शिक्षकों का चयन कर काऊंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना की गई है, जिसमें से 63 व्याख्याता और शिक्षकों ने नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में नवनियुक्त 63 शिक्षकों का सम्मान किया गया।

ब्रेकिंग
- ”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक
- कालोनी या भवन खरीदने से पहले पंजीयन, विकास अनुमति और स्वीकृत ले-आउट जरूर जांचें
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन
- पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
- जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं ,बचपन के सपने








