रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA एवँ ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया (OCA) से मान्यता प्राप्त संस्था FAMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में भारतीय म्यू थाई दल बहरीन (यू ए ई) में आयोजित “एशियन यूथ गेम्स” मे होने वाले 21 विभिन्न खेलो में से एक खेल म्यूथाई को भी शामिल किया गया है।
म्यूथाई खेल के 06 बालिका एवँ 04 बालको सहित कुल 10 खिलाड़ियों के म्यूथाई दल को एशियन यूथ ओलंपिक में भाग लेने भारत शासन ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के माध्यम से शासकीय स्वीकृति दी है।
एशियन यूथ गेम्स बहरीन में भाग लेने वाले भारतीय म्यूथाई दल हेतू 04 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2025 तक इण्डिया कैम्प का आयोजन जयपुर (राजस्थान) में किया जा रहा है। जिसमे भारत के विभिन्न प्रदेशों के केवल U17 वर्ष वर्ग के प्रतिभाशाली 09 बालक एवँ 09 बालिका खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने कहा दूरस्थ बस्तर अंचल से गत नौ वर्षों से म्यू थाई राष्ट्रीय चैंपियन एवँ चार बार के अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई पदक विजेता खिलाड़ी जगदलपुर निवासी 17 वर्षीय “”युवराज सिंह राजपूत”” इण्डिया कैम्प में भारतीय दल में चयनित होकर भारत एवँ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा। यह भी उल्लेखनीय है कि एशियन यूथ गेम्स के लिए युवराज छ ग राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी है। यह छत्तीसगढ़ खेल जगत की ऐतिहासिक उपलब्धि है।







