
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वस्थ छत्तीसगढ़ की दिशा में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता और रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश में 3 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और 5 नए मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। आयुष्मान योजना में 97% लक्ष्य हासिल कर छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी है। आज आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एलोपैथी के साथ आयुर्वेद और योग आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है।






