रायपुर:स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को नया मंच क्षेत्रीय सरस मेला 2025 प्रारंभ हुआ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार महिलाओं की आजीविका संवर्धन एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में किया गया, मेला 18 अक्टूबर तक चलेगा।
शुभारंभ अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल, कहा कि यह मेला आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महिला उद्यमिता का प्रतीक है।








