रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर नवा रायपुर में अवैध विकास और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम टेमरी और डूमरतराई थोक मार्केट से लगे क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे भूमि विकास और सड़क निर्माण को आज संयुक्त टीम ने हटाया।
यह कार्रवाई राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, नगर निगम रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा की गई।









