रायपुर.:


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की स्मारिका ‘सुनिधि’ का भी विमोचन किया। वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, कोष एवं लेखा संचालक नीलकंठ टीकाम, पेंशन संचालक नम्रता गांधी और संस्थागत वित्त की विशेष सचिव एवं संचालक शीतल वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।







