रायपुर,:

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर वन मंडल की टीम द्वारा भारी मात्रा में साल लकड़ी का अवैध रूप से बिहार के पटना परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की गई है।
वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत के मार्ग दर्शन में वन विभाग के संयुक्त दल ने एक साथ बेलग़हना रेंज अंतर्गत भेलवाटिकरी के पास 16 चक्का टाटा वाहन में ताज़ा गीला साल (सरई) 10 नग लकड़ी भरा हुआ एवं 1 नग हाईड्रा मशीन को जप्त किया गया।







