रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान आज विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम चंदैनी पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्व-सहायता समूहों की सराहना
राज्यपाल ने सबसे पहले विभिन्न विभागों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद, खाद्य सामग्री, परिधान और ग्रामीण उद्यमिता के मॉडल देखे और उनकी प्रशंसा की। राज्यपाल ने समूहों की महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और उनकी आजीविका गतिविधियों, आय-वृद्धि तथा स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को कचरा संग्रहण हेतु गार्बेज रिक्शा प्रदान किए गए। राज्यपाल ने कहा कि “स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और शासन द्वारा इन समूहों को सतत सहयोग प्रदान किया जा रहा है।”







