रायपुर:राजधानी के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी में आज ज्ञान, इतिहास और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के छठवें दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने ‘खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान प्रतियोगिता‘ में हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से जुड़े सवालों के सही जवाब देकर पुरस्कार जीते।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष, पुष्प, राष्ट्रीय उद्यान, जशपुर जिले के जलप्रपात, सरगुजा के खनिज, महासमुंद के सिरपुर की प्राचीन कला शैली और बस्तर क्राफ्ट जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। संत कंवर राम विद्यालय की छात्रा परी मानिकपुरी ने पूरे 15 प्रश्नों के सही उत्तर देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

ब्रेकिंग
- दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर
- किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार– उपमुख्यमंत्री
- अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे, मुख्यमंत्री
- कल्पना योगेश तिवारी प्रतिष्ठित “नारी शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित
- माँ भद्रकाली, शीतला माता एवं महामाया मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की योगेश तिवारी ने कामना की







