नई दिल्ली. महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की. तमिलनाडु के ताल्लुक रखने वाले चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन 2024 से महाराष्ट्र के 24वें और वर्तमान राज्यपाल हैं. वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य थे और कोयंबतूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे. वह तमिलनाडु में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.एनडीए ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद रविवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपनी मंजूरी दी.

ब्रेकिंग
- दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर
- किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार– उपमुख्यमंत्री
- अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे, मुख्यमंत्री
- कल्पना योगेश तिवारी प्रतिष्ठित “नारी शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित
- माँ भद्रकाली, शीतला माता एवं महामाया मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की योगेश तिवारी ने कामना की







