रायपुर:




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा बिलासपुर संभाग से आए सभी लोगों का मैं मुख्यमंत्री निवास में स्वागत करता हूँ।भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं। वहां एक घर भोजन किया, आपके यहाँ का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा, इसलिए सोचा कि आप सभी को मुख्यमंत्री निवास बुला लूं।उन्होंने कहा आज रथयात्रा है, आप सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं। पूरे छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर रायगढ़, सरगुजा तक रथयात्रा निकलती है। गांव-गांव बड़ी आस्था के साथ रथयात्रा निकालते हैं।आज आषाढ़ का दूसरा दिन है, लेकिन पानी गिरना अब तक शुरू नहीं हुआ है। मैं आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन को गया, तो उनसे प्रार्थना की कि जल्द बारिश कराएं।




