
रायपुर:ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जप्त बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 57 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।
प्रार्थी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 59 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना रायपुर में पंजीबद्ध कराई थी, रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्र करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वॉट्सएप नंबर, बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। राजस्थान निवासी प्रदीप जैन द्वारा पता बदल बदल कर फर्जी कम्पनी बनाकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 57 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 07/08/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।









