बलौदाबाजार: कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मंगलवार एवं बुधवार को भाटापारा व सिमगा के 41 प्रतिष्ठानों से 207 नमूने लिए गए जिसमें 199 मानक एवं 8 अवमानक मिले।अवमानक पान चटनी एवं बालूशाही को मौके पर नष्ट कराया गया तथा 4 दुकानों को नोटिस जारी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा में संचालित मीना बाजार के फूड स्टालों, फास्ट फूड सेंटर, गुपचुप ठेलों, मोमोज सेंटर आदि की जांच की गई।मोमोज सेंटर में खाद्य रंगों का अत्यधिक मात्रा में उपयोग किया जाना पाया गया अतः सभी मोमोज सेंटर वालों को 100 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम अनुमत्य मात्रा में ही उपयोग करने की समझाइश दी गईं। सिमगा में कुल 19 प्रतिष्ठानों से 98 सैंपल चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच किया गया जिसमें से 93 मानक 4 अवमानक तथा 1असुरक्षित पाया गए।अवमानक और असुरक्षित खाद्य पदार्थों को तुरंत नष्ट कराया गया।









