
रायपुर:श्रावण मास के प्रारंभ होने के साथ 11 जुलाई से श्री राधाकृष्ण मंदिर संजय नगर में विगत 24 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ हो गया है।
यह जानकारी देते हुए संरक्षक पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ने बताया कि इस यज्ञ आयोजन में लगभग 50 श्रद्धालुओं की टीम निरंतर काम करती है। प्रत्येक घंटे के लिए एक-एक व्यक्ति पाठ करने के लिए पाठी के रूप नियुक्त किया जाता है। प्रत्येक रात्रि के लिए चार लोगों की टीम अखंड पाठ के लिए तैयार रहती है। इस प्रकार यह पाठ 42 दिन तक अखंड रूप से 24 घंटे चलता रहता है। सुभाष तिवारी ने कहा श्री राधाकृष्ण मंदिर होने के कारण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है और भगवान श्रीकृष्ण की छुट्टी के पश्चात इस यज्ञ का हवन और 56 भोग के साथ भोग भंडारा प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें पूरे शहर के एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं।









