
रायपुर: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ईडी द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आज नेताजी सुभाष स्टेडियम में स्थित ईडी दफ्तर के सामने धरना देकर ईडी दफ्तर का घेराव किया। इस अवसर पर ईडी पर आक्रमक हमला बोलते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पूरी कार्यवाही कर रही है। भाजपा की चाटुकारिता करने वाली ईडी संभल जाये, सरकार बदलने वाली है। प्रदेश में कोयला, रेत, शराब में अवैध वसूली हो रही। शराब में ओवर रेटिंग हो रही, ईडी कार्यवाही का साहस क्यों नहीं दिखाती है? ईडी गलत कार्यवाही करना बंद करें। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। गलत काम करने वाले तथा विपक्ष के खिलाफ षडयंत्र करने वाले अधिकारी संभल जाये। गैर कानूनी काम तथा षडयंत्र करना बंद करे दें। रामगोपाल के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। उन्होंने जेन जी के आंदोलन की तारीफ करते हुये कहा कि अब सरकार के अत्याचार के खिलाफ युवा सड़को पर उतर गये है। युवा इनके ईडी, सीबीआई से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा राज्य में वसूली और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही, कौन नेता, मंत्री कहा वसूली कर रहा किसी से छिपा नहीं, किसने गर्लफ्रेंड के लिये 3 करोड़ का मकान बनवाया, कौन नया रायपुर के मेफेयर में बैठकर वसूली कर रहा था, सबका हिसाब लिया जायेगा। खुद गले तक भ्रष्ट है, दूसरों को झूठे आरोप में फंसा रहे है।
धरने में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक हर्षित स्वामी बघेल, विधायक रामकुमार यादव, कुंवर सिंह निषाद, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रमोद चौबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यमणि मिश्रा, शिव सिंह ठाकुर, अजय साहू, असलम खान, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी, राजू नायक, पंकज मिश्रा, सतनाम पनाग, ओम श्रीवास, सुधा सरोज, मिलिंद गौतम, सुनील बजारी, बबीता नाथानी, शब्बीर खान, सुशांत-डे, राज देवांगन, दीपक चौबे, प्रगति बाजपेई, सुरेश मसीह, कमलेश नाथवानी, दिनेश फुटान, उज्जवल राजपूत, मुकेश कुकरेजा, अनीश मनिहार, अविनय दुबे, मनोज बंजारे, प्रवीण चंद्राकर, इरफान कुरैशी, सुरेश बाफना, सुरेश दीवार, अनिल राजुरा, संदीप शर्मा, जावेद नकवी, नंदू सिंह, मुन्ना मिश्रा, महेंद्र सेन, राजू दुबे, मोहसिन खान, श्रीनाथ भोगल, ज्योति प्रकाश जगत, प्रवेश लखवानी, राहुल श्रीवास्तव, सागर तांडी, हेमू डेकाडेसजमन बाघ, संजय वंदे, जितेंद्र ठाकुर, वेंकट कुमार, प्रतीक तिवारी, शेख अनीश, शंकर वरदानी, ईश्वर चक्रधारी, प्रद्युमन शर्मा, आमिर खान, मोहम्मद जुनेद एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता सैकड़ो के संख्या में उपस्थित थे।










