बेमेतरा:राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी विशेष रूप से शामिल होंगी। यह प्रशिक्षण शिविर 5 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।कल्पना योगेश तिवारी, जो अपनी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और विकास के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं, इस प्रशिक्षण शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका यह कदम न केवल उनके नेतृत्व को और सशक्त करता है, बल्कि बेमेतरा जिले की पंचायतों को प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में प्रेरित करेगा।ग्राम स्वराज योजना की बारीकियों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, नीति निर्धारण और विकास कार्यों की गहन जानकारी देने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कल्पना तिवारी की सहभागिता, जिले की ग्रामीण योजनाओं को नई सोच, नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।बेमेतरा की जनता में यह विश्वास है कि कल्पना तिवारी का यह प्रयास पंचायत स्तर पर बदलाव और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उनकी भागीदारी न केवल प्रतीकात्मक है, बल्कि यह उनके सक्रिय, जागरूक और जनहितैषी नेतृत्व का प्रमाण भी है।प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत राज संस्थाओं को स्थानीय स्वशासन और आर्थिक विकास के एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसका विशेष जोर स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर है। इसके लिए एक थीमैटिक दृष्टिकोण को अपनाते हुए केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के विभागों के बीच समन्वित और सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।
इस योजना के तहत पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को चुनाव के छह महीने के भीतर प्रारंभिक प्रशिक्षण तथा दो वर्षों के भीतर पुनः प्रशिक्षण दिया जाता है।









