रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन शिक्षण समिति संचालित विप्र महाविद्यालय में सिद्धि विनायक स्थापना दिवस महोत्सव पर यतिप्रवर दंडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज के मुख्य सानिध्य में मोदक अर्चन, दूब अर्चन,भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा एवं हवन -पूजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि सिद्धिविनायक स्थापना दिवस महोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण स्थित मंदिर में प्रमुख आचार्य धर्मेंद्र महाराज एवं रामनिवास महाराज ने मोदक अर्चन, दूब अर्चन,कथा एवं हवन -पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया।महोत्सव में प्रमुख रूप से यतिप्रवर दंडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज शामिल होकर भक्तजनों को आशीर्वाद दिया। पूजन उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा,अशोक दीवान, अविनाश शुक्ला, अनुराग पाण्डेय, उमाकांत शर्मा, नटराज शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रो. ध्रुव पाण्डेय, प्रो. उषा दुबे, पदमा ओझा, प्रकाश तिवारी सहित समस्त संचालकगण ,स्कूल और कॉलेज के प्राध्यापक व विद्यार्थी एवं विप्र समाज के सदस्य उपस्थित थे।









