
रायपुर : छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय और शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अशैक्षणिक सदस्यों के लिए वर्कशॉप का आयोजन 30 जून सोमवार को सुबह 9:30 बजे से किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी के प्राचार्य डॉ. मधुलिका अग्रवाल ने बताया कि विप्र कॉलेज के सभागार में आयोजित वर्कशॉप में दोनों महाविद्यालय के अशैक्षणिक सदस्यों के लिए व्यक्तित्व विकास सेशन के साथ कार्य में नैतिकता और कुशलता की ट्रेनिंग विषय विशेषज्ञ द्वारा दिया जाएगा। वर्कशॉप में दोनों महाविद्यालय के अशैक्षणिक सदस्यों की भागीदारी रहेगी।







