रायपुर:जल जीवन मिशन योजना से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत सिरियाखोह के ग्राम सिरियाखोह की बस्ती में एक नई रोशनी की किरण जगाई है। इस योजना के अंतर्गत हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित नल जल पहुंचाने का सपना अब साकार हो चुका है। इसका सबसे जीवंत उदाहरण है। सेमबती जो इस बदलाव की साक्षात प्रतीक बन चुकी हैं। सेमबती, जो पहले पानी के लिए कई किलोमीटर दूर पैदल चलने को मजबूर थीं, अब उनके आंगन में नल से स्वच्छ जल प्राप्त हो रहा है। इससे न केवल उनका समय बचा, बल्कि परिवार की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। पहले जहां पानी की कमी से उन्हें खेती-बाड़ी और घरेलू कामों में कठिनाई होती थी, वहीं स्वच्छ जल की उपलब्धता उसके व उसके परिवार के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, एक ओर जहां शुद्ध पेय जल उन्हें डायरिया, हैजा से बचाती है। वहीं उन्हें इन बीमारियों से होने वाली आर्थिक हानि से भी बचने में मदद करती हैं।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का हुआ, समापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री
- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस








