कांकेर:राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन आज सिंगारभाट स्थित ’काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगलवार फेयर’ महाविद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण की बारीकियों की जानकारी ली। इस दौरान जवानों के अभ्यास का लाइव डेमो देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।
जंगलवार फेयर कॉलेज में पीपीटी के माध्यम से जवानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। राज्यपाल ने इसके बाद महाविद्यालय में स्थित म्यूजियम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। इसके अलावा राज्यपाल ने जंगलवार कॉलेज का भ्रमण कर विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों में प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अभ्यास का डेमो देखा।
राज्यपाल को जंगलवार महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदाय किया गया।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का हुआ, समापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री
- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस






