रायपुर:सुशासन तिहार के चलते आमजनों की समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण होने से लोगों के चेहरों पर मुस्कान आने लगा है। अब जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ने लगा है।
सुशासन तिहार अंतर्गत सुकमा विकासखंड के ग्राम जीरमपाल में आयोजित समाधान शिविर में परिवहन विभाग के स्टाल में विमला वंडो ने लाईसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिला परिवहन अधिकारी श्री एसबी रावटे के द्वारा जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद एक सप्ताह में विमला वंडो का लर्निंग लाईसेंस बनाकर प्रदान किया गया। लाइसेंस बन जाने से वे बहुत खुश हैं। विमला वंडो ने कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण और लाभकारी पहल है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। गांवों में समाधान शिविर लगने से आवेदकों का समय और राशि दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने लर्निंग लाईसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।








