रायपुर:“AC में Dry Mode” और “Cool Mode” में क्या फर्क होता है। जानकारों के अनुसार
1. Cool Mode क्या है?
ये AC का सबसे सामान्य और उपयोगी मोड होता है। जब आप Cool Mode ऑन करते हैं, तो AC कमरे का तापमान घटाने के लिए कंप्रेसर को लगातार चलाता है। इसमें टारगेट टेम्परेचर सेट किया जाता है (जैसे 24°C), और AC उसे पाने की कोशिश करता है।
2. Dry Mode क्या करता है?
Dry Mode खासतौर पर नमी वाले मौसम के लिए होता है। यह मोड कमरे की नमी (humidity) को कम करता है, ना कि सिर्फ तापमान को। इसमें कंप्रेसर रुक-रुक कर चलता है ताकि बिजली की खपत कम हो और नमी भी नियंत्रित हो।
3. कब Dry Mode यूज़ करें?
मानसून या ज्यादा उमस वाले दिनों में जब आपको बहुत ठंडा नहीं चाहिए लेकिन पसीना या चिपचिपाहट हटानी है बिजली की बचत करनी हो
4. Dry Mode के फायदे:
Humidity कंट्रोल करता है
बिजली की बचत होती है
कम नॉइज़ में काम करता है
कपड़ों और दीवारों को सीलन से बचाता है
“Cool Mode ठंडक देता है, लेकिन Dry Mode आराम और ताजगी देता है वो भी कम खर्च में!”









