रायपुर .छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में चिड़ियों के लिए माटी का सकोरा में पानी और दाने की व्यवस्था के लिए अभियान चलाया। कॉलेज परिसर के चारों ओर सैकड़ो पेड़ों में हर पेड़ में चिड़िया के लिए दाना- पानी की व्यवस्था विद्यार्थियों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर किया है।
यह ग्रुप प्रतिदिन अपने क्षेत्रों के पेड़ों पर चिड़ियों के लिए दाना- पानी की व्यवस्था वर्षा ऋतु आने तक करते रहेंगे। नियमित रूप से इसका निरीक्षण वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ .आराधना शुक्ला, डॉ. निधि श्री शुक्ला , डॉ. सीमा अग्रवाल एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों का एक ग्रुप करता रहेगा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन के साथ प्रकृति से जोड़ना इस प्रकार के कार्यों का मुख्य उद्देश्य है ।विद्यार्थियों के प्रयास से आज महाविद्यालय परिसर हरा भरा है और सैकड़ो पेड़ गर्मी में राहत देती है ।इन्हीं पेड़ों पर चहकती चिड़ियों की मधुर गुंजन ने उनके प्रति जिम्मेदारी का एहसास विद्यार्थियों को कराया। विद्यार्थियों का यह पहल निश्चित ही उन्हें संवेदनशील और प्रकृति को सहजने के लिए जिम्मेदार बनाएगा।

ब्रेकिंग
- 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र देकर कराया जा रहा विद्यालय प्रवेश
- पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल
- भिक्षावृत्ति और सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान व पुनर्वास पर फोकस
- वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम, नैनो उर्वरकों से सुधरी फसल की गुणवत्ता
- उसपारी बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.69 करोड़ रूपए स्वीकृत







