रायपुर:आमजनता की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में सुचारू रूप से आयोजित हो रहा है सुशासन तिहार।जिले में सुशासन तिहार का सुचारू रूप से आयोजन हो रहा है।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मंदिर हसौद के वार्ड 7 तथा आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत कार्यालय छतौना तथा नवागांव का निरीक्षण किया।उन्होंने प्राप्त आवेदनों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।








