
दिल्ली:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा Raisina Dialogue में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात राजनयिक डॉ. शशि थरूर जी द्वारा जो कुछ कहा गया, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की शानदार वैश्विक कूटनीति की सहज स्वाभाविक अभिव्यक्ति है, जो विदेश मामलों के किसी भी जानकार को दीवार पर लिखे संदेश की तरह स्पष्ट रूप से समझ में आ सकती है।
यह मोदी जी के नेतृत्व में हमारी कूटनीति में स्थापित युगांतरकारी परिवर्तन का प्रतीक है। एक समय था जब हम Non-Aligned नीति अपनाते थे, और आज हम All-Aligned नीति की ओर बढ़ चुके हैं, तब हम किसी के साथ नहीं होते थे, आज सब हमारे साथ हैं और हम सबके साथ हैं।
मैं कह सकता हूँ कि भारत एक विश्वमित्र की भूमिका में उभर रहा है, और यही विचार आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के वक्तव्य में भी स्पष्ट रूप से झलका। डॉ. शशि थरूर जी का यह कथन प्रधानमंत्री मोदी जी की वैश्विक कूटनीति की एक सहज स्वाभाविक अभिव्यक्ति है।








