रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे चमक उठे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ आज रचनात्मक गतिविधियों द्वारा व्यक्तित्व विकास उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक है। साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाता है।महाविद्यालय स्तर पर आपकी भागीदारी पहला कदम है, जो आपका आत्मविश्वास में वृद्धि कर आगे अपने कैरियर निर्माण में सहायक होगा। इस अवसर पर सत्र 2024 -25 में महाविद्यालय में वार्षिक प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित साहित्यिक ,सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर डॉ .विवेक शर्मा ,डॉ. दिव्या शर्मा, मोहित श्रीवास्तव और डॉ. आराधना शुक्ला सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि श्री शुक्ला,एवं दिप शिखा शर्मा ने किया। विजेता प्रतिभागियों प्रोत्साहित करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय
- सैनिकों और पूर्व सैनिकों को स्टाम्प शुल्क में 25% छूट
- अंधेरे से उजाले की ओर- सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- मुख्यमंत्री ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
- उप मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति






