रायपुर : .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र पब्लिक स्कूल के 8 वें वार्षिक उत्सव में मलयालम, मराठी और विभिन्न प्रांतो के गीतों पर बच्चों के जबरदस्त परफॉर्मेंस पर दर्शक के रूप में उपस्थित पालक गण भी झूम उठे।
विप्र पब्लिक स्कूल के 8 वें वार्षिक उत्सव रैनबो का उद्घाटन विप्र समाज के वरिष्ठ सदस्य अशोक दीवान एवं विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए
डॉ .मेघेश तिवारी ने बताया कि विप्र पब्लिक स्कूल का सर्व सुविधायुक्त और विशाल नवीन भवन बनकर तैयार है। अगले सत्र से विद्यार्थियों को वहां अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। विप्र शिक्षण समिति ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी समस्त सुविधा उपलब्ध कराने के साथ अनुकूल वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया है। जहां पालक अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर निश्चित हो सकते हैं। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए विप्र पब्लिक स्कूल की प्राचार्य पदमा ओझा ने विप्र पब्लिक स्कूल के वर्ष भर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
वार्षिक उत्सव के पूर्व अपने कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया ।इसके बाद वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों के विभिन्न कार्यक्रमों ने लगभग 3 घंटे तक समां बांधे रखा। सर्वप्रथम मिडिल क्लास के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। पी.पी.वन के विद्यार्थियों ने जादू जादू रीमिक्स गाने में वास्तव में जादू कर दिए। नर्सरी क्लास के बच्चों ने नाचो नाचो सॉन्ग पर जबरदस्त नाच प्रस्तुत किय पी.पी .टू के बच्चों ने इस जैसे हवा सॉन्ग में डांस प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी। क्लास फोर के बच्चों ने मलयालम लोकगीत में मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। आसामी एवं मराठी लोकगीतों पर विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपने साथ झूमने के लिए मजबूर कर दिया ।एक के बाद एक विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के प्रोग्राम ने दर्शकों को बांधे रखा।
वार्षिक उत्सव रैनबो में विप्र पब्लिक स्कूल के समस्त प्राध्यापको सहित विद्यार्थी एवं उनके पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।













