रायपुर:आज रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 के लिए भाजपा के घोषणा पत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी किया। सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह केवल एक घोषणा पत्र नहीं, बल्कि एक संकल्प है, रायपुर के हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं, बेहतरीन शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक रोजगार के अवसर देने का।
उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है समृद्ध और विकसित रायपुर बनाने का, जहां चौड़ी सड़कें, ट्रैफिक प्रबंधन, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, पर्यावरण संरक्षण, जल निकासी व्यवस्था सुधारने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और डिजिटल सुविधाओं को सुलभ बनाया जायेगा।यह संकल्प पत्र हमारी प्रतिबद्धता है, आपके विश्वास की ताकत है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आइए, नए रायपुर निर्माण में सहभागी बनें और भाजपा के साथ विकास के संकल्प को मजबूत करें! भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे समेत सभी 70 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को कमल का बटन दबाकर विजय का आशीर्वाद दें।






