रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ म्यू थाई एसोसिएशन (IFMA) की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) की 2025 से 2029 तक के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतू आज 09 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे “कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इण्डिया, नई दिल्ली” में आमसभा आयोजित हुई जिसमे अंतरराष्ट्रीय संस्था IFMA के निर्देश पर, एशियाई संस्था FAMA के महासचिव एवँ लीगल कमीशन के चैयरमेन मारवयन तान (MervynTaan) पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।आमसभा में चुनाव सर्वसम्मति से हुए। चुनाव पश्चात नियमानुसार 07 कमीशन का गठन कर विभिन्न प्रतिनिधियों को चैयरमेन बनाया गया। राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि इस चुनाव में 28 राज्यों के प्रतिनिधियों के बीच छत्तीसगढ़ को भी शानदार प्रतिनिधित्व मिला है।राज्य म्यू थाई संघ के महासचिव अनीस मेमन भारतीय म्यू थाई फेडरेशन UMAI की कार्यकारिणी के सहसचिव सर्वसम्मति से चुने गए।राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू को सलाहकार समिति का चैयरमेन बना कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय म्यू थाई खिलाड़ी अमन यादव (छ ग भाजपा खेल एवँ कला सह प्रमुख) को एथलीट कमीशन का चैयरमेन नियुक्त कर उभरते युवा खिलाड़ियों की बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है।
2025 – 2029 के लिए 09 सदस्यीय UMAI कार्यकारिणी निम्नानुसार है।
अध्यक्ष – मोहन वर्मा (नई दिल्ली)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – अनुपम माहता (झारखण्ड)
उपाध्यक्ष – सुप्रीयो बिस्वास (पश्चिम बंगाल)
सचिव – श्रीराम चौधरी (राजस्थान)
कोषाध्यक्ष – सोमबीर वशिष्ठ (हरियाणा)
सहसचिव – अनीस मेमन (छत्तीसगढ़)
सहसचिव – धीरज बब्बर (पंजाब)
सदस्य – आर बी राय (सिक्किम)
सदस्य – अमित सिंह (जम्मू एंड कश्मीर)









