रायपुर नगर निगम चुनावों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मदर टेरेसा वार्ड, भगवती चरण शुक्ल वार्ड, पंकज विक्रम वार्ड, अरविंद दीक्षित वार्ड, राजीव पांडेय वार्ड, ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, विपिन बिहारी सूर वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड, ब्राह्मणपारा वार्ड भव्य रोड शो किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा रायपुर की जनता का जो उत्साह और समर्थन देखने को मिला, वह न केवल भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकेत है, बल्कि रायपुर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाने का अवसर भी है।उन्होंने कहा हर एक वोट रायपुर के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा। हम सब मिलकर रायपुर को देश का सबसे बेहतर नगर बनाएंगे।

ब्रेकिंग
- पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
- नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
- धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर







