रायपुर:भारतीय ओलंपिक संघ के तत्वाधान में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित 38 में राष्ट्रीय खेल हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश की जूडो दल आज देहरादून हेतू रवाना हुआ। छ ग जूडो दल में तनु रानी साहू, दिव्या कुमारी, अनमोल सिंह एवं भूपेंद्र नेताम का चयन खिलाड़ी के रूप में किया गया है। टीम के प्रशिक्षक एवं प्रबंधक श्वेता विजय नाग एवं एस आर सोनी है।
राष्ट्रीय खेल हेतु चयनित जूडो खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ द्वारा जनता शिक्षण समिति द्वारा संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित अरर्डेंसी जुडो अकैडमी में सात दिवस का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विशेष प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत राज्य के वरिष्ठ जूडो प्रशिक्षक विजयनाग, पी किशोर, शेख शरीफ एवं किरण शर्मा द्वारा विशेष टिप्स दिए गए। जिला जूडो संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के हवाले से आगे बताया कि राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में जूडो प्रतियोगिता 08 फरवरी से 13 फरवरी तक देहरादून में आयोजित है।









