रायपुर:आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कमिशनिंग की तिथि, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।इस निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह, एसएसपी लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे तथा रिटर्निंग अधिकारी कीर्तिमान सिंह राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।







